बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य वक्ता टेली लॉ राज्य समन्वयक वागीश सिंह के द्वारा गुरुवार को विकास भवन सभागार में टेली लॉ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले भर के लोग शामिल हुए। गुरुवार को कार्यक्रम में डीपीआरओ यावर अब्बास व डीडी कृषि मनोज कुमार द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित नामिका अधिवक्ता संतोष कुमार सक्सेना द्वारा जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता टेली लॉ राज्य समन्वयक वागीश सिंह ने बताया कि टेली लॉ न्याय तक पहुंच का सशक्त माध्यम है। आयोजन में कि टेली लॉ एक ऐसी पहल है जो तकनीक के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के नागरिकों को अनुभवी वकीलों से जोड़ती है, ताकि वे अपने कानूनी सवालों और समस्याओं का समाधान घर बैठे प्राप्त कर सकें। ...