एटा, मार्च 21 -- एटा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित टेली रेडियोलॉजी में फरवरी माह की प्रदेश में प्रथम रैंक रही है। प्रथम रैंक आने पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने टेली रेडियोलॉजी करने वाले चिकित्सक, स्टाफ के कार्यों को सराहा है। साथ ही उनसे उम्मीद जतायी है कि इसी तरह कार्य कर वह जनपद की बेहतर रैंक बनाये रखेंगे। सीएमओ ने बताया कि माह फरवरी में प्रदेश स्तर पर हुई रैकिंग में टेली रेडियोलॉजी में जनपद को शत-प्रतिशत अंक मिले है। जिससे उसकी प्रथम रैंक रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में चार स्थानों पर मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसमें सीएचसी अलीगंज, जलेसर, निधौलीकलां, मारहरा शामिल हैं। इन स्थानों पर फरवरी माह में 1903 मरीजों ने एक्सरे कराये। जिसमें से 1901 मरीजों को छह घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट प्रदान की गई। सीएमओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.