टेली रेडियोलॉजी-जननी सुरक्षा, एंबुलेंस-सीटी स्केन, एमएमयू में रही प्रथम रैंक
एटा, मई 30 -- माह अप्रैल में स्वास्थ्य विभाग की कई चिकित्सा सुविधाओं में जनपद की प्रदेश में प्रथम रेकिंग रही है। सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में इसकी रेकिंग जारी की गई है। माह अप्रैल में टेली रेडियोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, एंबुलेंस, सीटी स्केट और एमएमयू यूनिट संचालन में जनपद की प्रदेश में प्रथम रेकिंग रही है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि माह अप्रैल में टेली रेडियोलॉजी में जनपद की प्रदेश में प्रथम रेंक रही है। अप्रैल माह में जनपद के चार सीएचसी अलीगंज, निधौलीकलां, मारहरा और जलेसर में 1678 एक्सरे जांच कर चिकित्सक की ओर से ऑनलाइन रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ ने बताया कि टेली रेडियोलॉजी में एक्सरे जांच कर छह घंटे के अंदर ऑनलाइन रिपोर्ट चिकित्सक को जारी करनी है। जिससे मरीज को सुगमता से उपचार हासिल हो सके। अप्रैल में शत-प्रतिशत कार्य रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.