आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए संचालित टेली-मानस हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 14416) का जनपद में अपेक्षित स्तर पर उपयोग नहीं हो पा रहा है। हाल ही में जारी प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार जनपद में इस सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद तथा मानसिक दबाव से संबंधित समस्याओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में टेली-मानस हेल्पलाइन लोगों को घर बैठे विशेषज्ञों से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त करने का सशक्त माध्यम प्रदान करती है। सीएमओ ने बताया कि टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और बातचीत पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से देश के अनुभवी मनो...