फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। टेली कंसलटेशन के कार्य में रुचि न लेने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने 15 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। आगाह किया है कि यदि वर्तमान माह के शेष दिनों में दैनिक लक्ष्य पूरा नहीं किया जाता तो वर्तमान माह का मानदेय अवरुद्ध किया जायेगा। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत तैनात डॉक्टरों को रोजाना कम से कम पचास रोगियों को आनलाइन ई संजीवनी पोर्टल के माध्यम से इलाज टेली कंसलटेशन कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मगर 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रिपोर्ट का अवलोकन किया गया तो 15 डॉक्टरों ने कार्य में रुचि नहीं ली जिसमें डा.ऋषिनाथ गुप्ता, जितेंद्र बहादुर, अमित कुमार, लोकेश शर्मा, मानसिंह, सनी मिश्रा, आकांक्षा सक्सेना, नूरुल हुदा, अतुल कुमार, अनिकेत सिंह, शिवांगी सक्सेना, पू...