रुद्रपुर, मार्च 31 -- खटीमा। पुलिस ने टेलीफोन टावरों से काटी गई बिजली की केबल और तांबे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि आरोपी ने टेलीफोन टावरों से चोरी की। पुलिस ने श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक तार जलाकर उसमें से तांबा निकालते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबू उस्मानी निवासी वार्ड दो खटीमा बताया। आरोपी के पास से लगभग दो किलोग्राम जला हुआ तांबा, दो बंडल पावर केबल, दो कोर चार स्क्वायर मिमी के पांच टुकड़े, लगभग 40 मीटर तार की बरामद हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...