टेलीफोन केबल चोरी के आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 27 -- शक्तिनगर। टेलीफोन केबल चोरी के आरोप में शक्तिनगर पुलिस शनिवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार न्यायलय में पेश किया । चोरी का माल खरीदने वाला अभियुक्त बब्बन सिंह निवासी सिंपलेक्स कॉलोनी थाना विंध्यनगर अलबत्ता फरार हैजिसकी पुलिस से सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सिंपलेक्स कॉलोनी विंध्यनगर निवासी सुग्रीव रावत पुत्र विनोद रावत व मनीष पुत्र अरविंद सिंह निवासी सिंपलेक्स कॉलोनी विंध्यनगर को टेलीफोन केबल चोरी कें आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फरार बब्बन सिंह की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। बताया कि सुग्रीव रावत के खिलाफ अनपरा, शक्तिनगर थाने में कुल तीन मुकदमा पंजीकृत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.