गोपालगंज, जनवरी 22 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के टेलीफोन एक्सचेंज में लगे दो डीजल जनरेटर से महत्वपूर्ण मशीन पार्ट्स की चोरी विगत अठारह जनवरी को कर ली गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बीएसएनएल के कनीय दूरसंचार अधिकारी अमरकांत भारती ने जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि टेलीफोन एक्सचेंज में स्थापित दोनों डीजल जनरेटर से एक सेट अल्टरनेटर कुंडली, दो सेट डायनेमो सेल्फ तथा दो सेट पंप की चोरी की गई है। इस संबंध में कनीय दूरसंचार अधिकारी अमरकांत भारती के आवेदन पर उचकागांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती को डेढ़ माह से बदमाशों ने बनाया बंधक उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 19 वर्षीया युवती को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.