टेलीग्राम से गांजे की बुकिंग, फिर 'डोर टू डोर' डिलीवरी., नोएडा में 55 लाख का गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार
नोएडा, नवम्बर 9 -- गौतमबुद्धनगर में गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वाट टीम और बिसरख थाना पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 55.12 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।टेलीग्राम से गांजे की बुकिंग, फिर 'डोर टू डोर' डिलीवरी., पुलिस का दावा है कि आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था, ताकि इसकी पहचान आसानी से न हो सके। आरोपी कार के जरिए गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टेलीग्राम एप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.