टेलीग्राम लिंक से 53 हजार की ठगी, साइबर सेल ने रकम कराई वापस
संभल, अप्रैल 25 -- बहजोई क्षेत्र के गांव मुल्हेटा निवासी महबूब अली साइबर ठगी का शिकार हो गए, जब उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक भेजकर गेम खेलने के बहाने उसमें क्लिक कराया गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 53 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने बिना देर किए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर ठगी की गई राशि को ट्रेस किया। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्यागी की सक्रियता के चलते पीड़ित के पूरे 53 हजार रुपये वापस दिला दिए गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- लिंक भेजकर ढाई लाख की ठगी, 40 हजार वापस कराया साइबर सेल ने लोगों को जागरूक करते हुए अपील की, कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या गेमिंग ऑफर पर भरोसा न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी ठग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.