टेलीग्राम पर युवती को धमकी देने का आरोप
हरदोई, अगस्त 9 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज झाला निवासी शालू देवी ने टेलीग्राम पर अभद्र संदेश भेजने और धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। तहरीर में बताया कि चार अगस्त को अज्ञात आईडी से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। आईडी ब्लॉक करने के बाद आरती नाम की आईडी से फिर संदेश भेजकर जान से मारने, उठा ले जाने और दुष्कर्म की धमकी दी गई। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.