नई दिल्ली, जून 18 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने नीट-यूजी की पुनः परीक्षा से पहले मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति तेजस कारिया की अवकाशकालीन के समक्ष केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल साइबर क्राइम, ठगी, आतंकवाद और परीक्षा लीक जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। यह बात इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत वैज्ञानिक मयंक द्वारा दाखिल हलफनामे में कही गई है। केंद्र ने अदालत को यह भी बताया कि टेलीग्राम अब 'नया डार्क वेब' बनता जा रहा है, जहां अपराधी चैनलों के जरिए डीप वेब लिंक शेयर करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। सुनवाई के दौरान टेलीग्राम की ओर से कहा गया कि उसने सरकार के साथ मिल...