टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रतियोगी छात्र से निवेश के नाम पर लगभग सवा चार लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। छात्र की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संत कबीर नगर के धर्मसिंहवा बाजार निवासी हिमांशु त्रिपाठी कटरा के अच्छे लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी तहरीर के मुताबिक उसे टेलीग्राम पर 'एचआर अनाया गुप्ता' नाम से संदेश मिला। इसमें एक कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया था। झांसे में आकर उसने एसबीआई और एक्सिस बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कई किस्तों में चार लाख 28 हजार रुपये ट्रांसफर किए। हिमांशु के मुताबिक पैसा वापस मांगने पर आरोपी और पैसा जमा करने का दबाव बनाने लगे। शक होने पर उसने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.