गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। टेलीग्राम के जरिए निवेश और रेटिंग टास्क का लालच देकर एक युवक से 1.89 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। रसूलपुर, निवासी मोहम्मद जैद पुत्र महफुजुल हसन ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से टेलीग्राम अकाउंट बनाया था। 22 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से उनके टेलीग्राम पर संदेश आया, जिसमें खुद को एक निवेशक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गूगल मैप लिंक पर रेटिंग देने के बदले पैसे देने का ऑफर दिया गया। रेटिंग देने के बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां निवेश पर मोटे मुनाफे का चार्ट दिखाकर भरोसे में लिया गया। ग्रुप में एडमिन और कुछ सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने अलग-अलग टास्क के नाम पर रकम निवेश कराने को कहा। पहले चरण में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.