नोएडा, जून 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम के जरिए निवेश करने पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से 13 लाख 31 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रबूपुरा क्षेत्र के जौनचाना गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके टेलीग्राम अकाउंट पर 13 सितंबर 2025 को एक लिंक आया। लिंक के माध्यम से उन्हें बताया गया कि यदि वे विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा करेंगे तो उन्हें निवेश की गई रकम पर दोगुना लाभ मिलेगा। अधिक मुनाफे के लालच में आकर सतीश कुमार ने आरोपियों के बताए खातों में रुपये ट्रांसफर करने शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर युवक से 13.31 लाख रुपए ऐंठे उन्होंने 16 सितंबर 2025 को एक खाते में दो लाख रुपये भेजे...