गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हाल ही में ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं जिनमें शातिरों ने लाखों रुपये उड़ा लिए। पहले मामले में रसूलपुर के रहने वाले मोहम्मद जैद को टेलीग्राम एप के जरिए फंसाया गया। उन्हें अनजान नंबर से मैसेज आया जिसमें गूगल मैप पर रेटिंग देने और निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। भरोसा जीतने के लिए ठगों ने शुरू में तीन हजार के निवेश पर मुनाफा दिखाया लेकिन फिर अलग-अलग टास्क पूरा करने के नाम पर उनसे किस्तों में कुल 1.89 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब जैद ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने गलत निवेश का बहाना बनाकर पैसा डूबने की बात कही और उल्टे रिकवरी के लिए और पैसे मांगने लगे जिसके बाद पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं दूसरे मामले में शाहपुर के निरालानगर की रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.