टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- पलवल, अजित कुमार। साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टोंक निवासी वसीम खान और सवाई माधोपुर निवासी शाहनवाज खान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। साइबर थाना प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार के अनुसार, दुधौला निवासी शाहेआलम ने शिकायत दी थी कि टेलीग्राम पर मोहम्मद रसीद ट्रेडर्स के नाम से संपर्क कर क्यूआर कोड के जरिए उससे 1.95 लाख रुपये ठग लिए गए। जांच में बैंक खातों के तार राजस्थान से जुड़े मिले। मामले में पहले एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जांच के दौरान सामने आया कि वसीम साइबर ठगी के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस ने 11 सितंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.