फरीदाबाद, फरवरी 20 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। टेलीग्राम पर घर बैठे रोजाना 2000 से 2500 रुपये कमाने का झांसा देकर एक युवक से 22 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-8 फरीदाबाद में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता गोविन्द सिंह निवासी अहीरवाड़ा, बल्लभगढ़ ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को उनके टेलीग्राम पर एक मैसेज आया, जिसमें घर बैठे ऑनलाइन काम कर प्रतिदिन 2000-2500 रुपये कमाने का दावा किया गया था। मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजा गया। लिंक खोलने पर उन्हें एक ग्रुप जॉइन करने के लिए कहा गया। ग्रुप में कुछ रेस्टोरेंट्स के वीडियो लाइक कर उनका स्क्रीनशॉट भेजने का टास्क दिया गया। टास्क पूरा करने पर आरोपियों ने 150 रुपये उनके खाते में भेज दिए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.