टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7.69 लाख रुपए की साइबर ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। टेलीग्राम टास्क के जरिए एक महिला से 7 लाख 69 हजार 308 रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो सगे भाइयों को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित जयपुर के रहने वाले हैं और ठगी में इस्तेमाल बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़े गए हैं। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सेक्टर-64 निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि जून 2025 में उसके व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई का लालच देने वाला संदेश आया था। संदेश में फुट लॉकर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कमाई का दावा किया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसे एक लिंक भेजकर टेलीग्राम आधारित एप डाउनलोड करवाई। शुरुआत में महिला को एक हजार रुपए बोनस दिया गया और ऑनलाइन जूते व कपड़ों की खरीदारी से जुड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.