फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, सरसमल। टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 3.22 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने उसे दिल्ली से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार एनआईटी-5 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 15 नवंबर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसे अलग-अलग टास्क पूरे करने के बदले मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। इसके बाद ठगों ने उससे कई बैंक खातों में कुल 3 लाख 22 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह भी पढ़ें- महत्वपूर्ण... एक करोड़ की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार एक करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तारशिकायत और गिरफ्तारी शिकायत मिलने पर साइ...