फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 1.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे एक लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया गया। इसके बाद उसे पेड टास्क दिए गए और कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने बताए गए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने रकम वापस मांगी तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नवलगढ़, सीकर निवासी निखिल और गोंडा निवासी अजीत कुमार को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में पानीपत में रह रहे थे। पूछताछ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.