टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, संवाददाता। टेलीग्राम टास्क के नाम पर महिला से 7.69 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपियों में खाताधारक भी शामिल हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-64 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि जून 2025 में उसके मोबाइल पर एक संदेश आया। इसमें एक वेबसाइट के जरिए काम करने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे भुगतान और बोनस दिखाकर भरोसा जीता गया। इसके बाद उसे अलग-अलग काम के नाम पर पैसे जमा कराने के लिए कहा गया।महिला ने कई बार में कुल 7,69,308 रुपये बताए गए खातों में भेज दिए। बाद में उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अलग-अलग खातों का इस्तेमाल कर रकम को आगे बढ़ाया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशल, बुधी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.