प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के गौसनगर करेली के युवक से शातिरों ने ऑनलाइन फ्रॉड कर हजारों रुपये की चपत लगा दी। आरोप है कि टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ने के बाद झांसे में लेकर बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। करेली पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी है।गौसनगर के हमजा अहमद की तहरीर के मुताबिक, कुछ दिन पहले अनजान व्यक्ति ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। इसमें कई लोग जुड़े थे। आरोप है कि शातिर ने 18 अप्रैल की शाम हमजा अहमद के बैंक खाते से दस बार में 80 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिया। बैंक से मोबाइल पर रुपये ट्रांजक्शन होने का मैसेज आने पर ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी हुई। हमजा ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत भी दर्ज कराई। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुकदमा ...