प्रधान संवाददाता, फरवरी 9 -- टेलीग्राम एप पर साइबर शातिरों ने बड़ा जाल फैला रखा है। यहां विभिन्न ग्रुप बनाकर लोगों को साइबर शातिर फांस रहे हैं। वर्ष 2025 में मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक इसी एप पर ठगी की गई है। 70 से अधिक लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। टेलीग्राम एप पर ऑलाइन निवेश के लिए प्रेरित करने के बाद लोगों से ठगी की गई है। लोगों को जब तक ठगी का अहसास होता है, तब तक ग्रुप को आसानी से डिलिट कर साइबर शातिर सारा साक्ष्य खत्म कर दे रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक दीपांशु कुमार को टेलीग्राम एप पर एक अंजान ग्रुप में जोड़ा गया। उस ग्रुप में वर्क फ्रॉम होम से कमाई का झांसा देकर फांसा। इसके बाद ऑनलाइन निवेश का टास्क देकर शिक्षक से 17.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने 26 अप्रैल 2025 को मामले की एफआईआर दर्ज कराई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.