नोएडा, सितम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने सेक्टर-138 स्थित इमारत में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का बुधवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोन दिलाने का झांसा देकर विदेशी नागरिकों से ठगी करते थे। सरगना ने टेलीग्राम से ठगी करने का तरीका सीखा था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इमारत की तीसरी मंजिल पर छापेमारी की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि यहां फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालित करने वाले मुख्य सरगना समेत उसके दो साथियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से नौ सीपीयू, नौ डेस्कटॉप, नौ माउस, नौ कीबोर्ड, नौ हेडफोन और चार आईफोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंसूरी राशिद निवा...