टेलीग्राम एक के माध्यम से युवक से 3.65 लाख की ठगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने टेलीग्राम एप से संपर्क कर करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव के कुमार अमन (39) से तीन लाख 65 हजार 832 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में उसने साइबर थाना में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा कि टेलीग्राम एप के माध्यम से छह बार में उससे यह ठगी की गई है। ठगी होने के बाद उसे इसका एहसास हुआ। उसने इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.