बरेली, मार्च 29 -- बरेली। चोरों ने नरियावल स्थित रिलायंस जियो के टॉवर के परिसर में घुसकर यूपीएस की दस बैटरी और एसी के तीन फैन चोरी कर लिए। इस मामले में टेक्नीशियन डालचंद्र ने थाना बिथरी चैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 28 मार्च की रात करीब एक बजे चार-पांच अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...