रुडकी, मार्च 1 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत विशेष खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम के तहत वर्कशॉप का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उपलब्ध टेलिस्कोप की सहायता से विद्यार्थियों ने चंद्रमा की सतह का अध्ययन किया और उसकी विभिन्न संरचनाओं को नजदीक से देखा। वर्कशॉप में एक विशेष खगोलीय घटना के चलते कई ग्रहों को एक साथ देखने का भी अवसर मिला, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। विज्ञान प्रभारी प्रवक्ता अनिल धीमान ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से संस्थान में समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिज्ञासु, विवेकशील और तर्कशील बनाना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.