फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- फरीदाबाद। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित से 4.26 लाख रुपये ठगे गए थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चावला कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसके पास व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया था, जिसमें बताया गया कि बिज़नेस पेज को रिव्यू करके पैसे कमाए जा सकते हैं। इसके बाद उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उसे रोजाना टास्क दिए जाने लगे। ठगों के भरोसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बार में कुल 4,26,238 रुपये आरोपियों द्वारा बताए खाते में भेज दिए। जब पीड़ित ने रकम वापसी मांगी तो ठगों ने और पैसे की मांग की। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.