दरभंगा, अप्रैल 12 -- Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एक टेलर मास्टर को बदमाशों ने चाकू गोदकर मारा डाला और बीच बचाव करने गए भाई और मां को भी जख्मी कर दिया। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की भारठी पंचायत के मनिहास गांव की घटना है। बगल के गांव से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस कांड की तहकीकात में जुट गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर कांड के कारणों का पता लगा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए दरभंगा भेजा गया है। मृतक मनिहास निवासी 27 वर्षीय जहांगीर आलम बताया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले बसतवाड़ा निवसी मो. आदिल को ग...