लंदन, जुलाई 9 -- अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। फ्रिट्ज ने मंगलवार 8 जुलाई को विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल में कारेन खाचानोव को शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज को मैच के बीच में पैर के दर्द से निपटने के लिए ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 से जीत दर्ज की। यूएस ओपन के उपविजेता फ्रिट्ज के सामने सेमीफाइनल में स्पेन के दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज होंगे, जिन्होंने ब्रिटेन के गैर-वरीयता प्राप्त कैम नॉरी को क्वार्टर फाइनल में हराया है। फ्रिट्ज मैच की शुरुआती दो सेट में 17वीं रैंकिंग के खिलाड़ी के खिलाफ दबदबा कायम करते हुए 47 में से 40 सर्विस अंक भुनाने में सफल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.