देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर मुख्य सड़क पर कुंडा थाना क्षेत्र के दूध कोठी के समीप एक टेलर ने बाइक चालक को धक्का मार दिया। घटना में बाइक सवार दूर जा गिरा। घायल बाइक चालक जितेंद्र कुमार कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी निवासी है। स्थानीय लोगों ने उसे पास के क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। लोगों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में शामिल टेलर और बाइक चालक को थाना ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...