टेलर ने फांसी लगाकर जान दी, शव का पोस्टमार्टम न कराने को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
अमरोहा, मई 16 -- पत्नी के मायके से नहीं आने पर आहत टेलर ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। सीओ ने भी मौका मुआयना किया। हालांकि, बाद में परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक ढवारसी में टेलर का कार्य करने वाले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पुटशल निवासी 33 वर्षीय जगवीर सिंह की शादी करीब चार वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी सविता से हुई थी। दंपति पर तीन बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जगवीर के भाई सुखवीर ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सविता नाराज होकर अपने मायके चली गई। इसके बाद से जगदीश पत्नी को बुलाने के लिए फोन पर लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.