नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सूट, ब्लाउज या फिर किसी ड्रेस को सिलने के लिए दिया तो काफी सारे बुटीक और टेलर भईया कपड़े की बची खुची कतरन को ये कहकर वापस कर देते हैं कि उनका वो क्या करेंगे। घर लाने के बाद आप भी समझ नहीं पाती कि इसका क्या करें और उसे यूं ही कूड़े में डाल देती हैं। अगर ऐसा करती हैं तो आज से ही इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि कपड़े की बची-खुची उन कतरन से आप काफी कुछ बना सकती हैं। इसके लिए सिलाई में मास्टरी की जरूरत नहीं बस आपको क्रिएटिव होना पड़ेगा। अगर आपके पास सुंदर, एंब्रायडरी वाले या फिर जींस जैसे मोटे फैब्रिक के कतरन बचे हैं और समझ नहीं आ रहा कि इनका क्या करें तो बस इन 5 तरीकों से यूज करें।बनाएं कपड़ों के कोस्टर लकड़ी की सुंदर मेज पर अक्सर चाय के धब्बे लग जाते हैं तो टेंशन क्यों लेना। उन्हीं बची हुई कतरन को आप गोल या चौकोर शेप में का...