गिरडीह, दिसम्बर 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर रोड में मकडीहा गांव के पास गुरुवार देर शाम को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक युवक पतालडीह गांव निवासी 26 वर्षीय राम विनय सिंह है। घटना में घायल हुआ युवक इसी गांव का 25 वर्षीय दीपक कुमार है। घटना की सूचना के बाद देवरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक दीपक कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.