औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- अंबा बाजार के मुख्य चौक पर सोमवार सुबह टेलर की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने बताया कि बच्ची का पैर टूट गया है। परिजनों के अनुसार, घायल बच्ची कुटुंबा थाना क्षेत्र के राजपुर खैरा गांव निवासी सिकंदर प्रजापति की पुत्री है, जो एक दिन पहले अपनी दादी के साथ देव थाना क्षेत्र के नीमीडीह गांव गई थी। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से बच्चा घायल घटना के दिन वह अपने चाचा पुरंजय कुमार और दादी के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रहे टेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बत...