सोनभद्र, फरवरी 4 -- विंढमगंज, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में बुधवार की सुबह टेलर की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह सड़क पर पैदल चल रही थी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं। तभी पीछे से आ रहे एक टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे एक पैर कुचल जाने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और दर्द से कराहने लगी। उक्त टेलर चेसिस का ड्राइवर सुभाष ने बताया कि गाड़ी टाटा, जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। घायल महिला कबूतरी देवी ने कहा कि वह पूरी सावधानी से सड़क के किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद पीछे से गाड़ी चालक ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें धक्का मार दिया। आनन फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.