लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड मुख्य चौक स्थित सिलाई दुकान और खाद-बीज दुकान में गुरुवार देर शाम आग लगने से करीब चार लाख रूपए की क्षति हुई है। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकानों के समीप नाली में जमा कचरे को नष्ट करने के उद्देश्य से लगाई गई आग फैलकर शरीफ अंसारी की सिलाई दुकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखे कपड़े एवं सिलाई मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। समीप स्थित बिनोद उरांव की खाद बीज दुकान का सामान भी आ गया, जिससे वहां रखा माल भी जल गया। शरीफ अंसारी ने बताया कि आगलगी में दुकान व सामग्री मिलाकर लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जबकि विनोद उरांव ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही। सूचना मिलते ही अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.