कुशीनगर, दिसम्बर 25 -- कुशीनगर। सोहसा मठिया क्षेत्र के अमरपुर नैका छपरा माइनर से नैका छपरा गांव के पास से निकल रही टेलगुल की सफाई शुरू होने से किसानों में खुशी है। यह टेलगुल नैका छपरा गांव से मदरहा होते हुए परासखाड़ गांव के हिरण्यवती नदी में मिल जाती है। सफाई नहीं होने से किसानों के फसलों की क्षति होती थी। किसानों ने इसकी सफाई कराने की मांग की थी। इस पर खंड विकास अधिकारी हाटा ने इसका निरीक्षण किया था। तीनों ग्राम पंचायतों द्वारा अपने ग्राम पंचायतों में पढ़ने वाले हिस्से की सफाई कार्य कराया है। बीडीओ हाटा हरिश्चंद कौशिक का कहना है कि सफाई होने से पानी का जमाव नहीं होगा और किसानों की फसल की क्षति नहीं पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.