कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार,एक संवाददाता कटिहार जिले के बलरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो से 92 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि बलरामपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पो के माध्यम से बलरामपुर हाट की ओर अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलरामपुर हाट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध टेम्पो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल की तत्परता से सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्णिया निवासी पाचू कुमार, मोनू कुमार और रितिक कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.