टेम्पो से 32 लीटर शराब जब्त,धंधेबाज धराया
बगहा, फरवरी 23 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौतन प्रखंड मुख्यालय के गेट के पास मुख्य सड़क से टेम्पो में छुपाकर लें जा रहें शराब की खेप के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों धंधेबाज शिवराजपुर गांव के राजकिशोर उर्फ घमंडी यादव और रमेश यादव बताए गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. रुशतम ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाज दियारा से टेम्पो में छिपाकर नौतन मुख्य सड़क के रास्ते शराब का खेप बेतिया लें जा रहें। त्वरित कार्रवाई करने पर शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा जा सकता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में टीम गठित कर जाल बिछाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.