औरंगाबाद, फरवरी 19 -- मदनपुर, एक संवाददाता। सलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक टेम्पो से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। कोल्हुआ मोड़ से तेतरिया जाने वाली सड़क पर एक पियाजियो कंपनी का टेम्पो संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब से भरी कुल चार पेटियों में 17 कार्टन बरामद किए गए। प्रत्येक कार्टन में 24-24 केन बीयर रखी थी। कुल 204 लीटर बीयर जब्त की गई है। पुलिस ने शराब समेत टेम्पो को जब्त कर थाना लाया। इस मामले में टेम्पो मालिक तथा शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.