बेगुसराय, अप्रैल 20 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में मोहनपुर गांव के समीप एनएच 333बी पर रविवार की रात टेम्पो से गिरी 60 वर्षीया महिला की मौत एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हो गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग महिला के बचाव में आगे आये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान खगड़िया जिला के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित पटेल नगर (पीडब्ल्यू) निवासी स्व. विनोद प्रसाद की पत्नी विमला देवी के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार विमला देवी अपने पुत्र और पौत्र के साथ भागलपुर से लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- एनएच 20 पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत टेम्पो से मुंगेर होते हुए खगड़िया जा रही थी। इसी क्रम मोहनपुर गांव के समीप अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में टेम्पो चालक ने टेम्पो को झटके से मो...