टेम्पो लूट कांड के तीन आरोपी धराये
बगहा, मई 19 -- नौतन। चालक से मारपीट कर टेम्पो लूट के फरार चल रहे तीन आरोपियों को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा जाल बिछाकर मंगलवार को दबोच लिया है। इस मामले में शेखावना थाना मुफस्सिल के ई रिक्शा चालक कृष्णा पटेल ने बीते साल 15 दिसम्बर को नौतन थाने में आवेदन देकर 505/25 कांड दर्ज कराया था। पुलिस को बताया था कि नामजद आरोपियों ने मारपीट कर टेम्पो लूट ली।पलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने छापेमारी कर सनसरैया निवासी बिहारी यादव,अर्जुन पटेल व मंजेश उर्फ तुफानी महतो दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.