गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत देवगाना स्टैंड के पास रविवार को टेम्पो व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति देवगाना गांव निवासी रामगुलाम चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामगुलाम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल किसी काम से आ रहा था। उसी क्रम में देवगाना स्टैंड के पास एक टेम्पो से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...