फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पखना के अंडर पास में एक टेम्पो पलट जाने से ग्रामीण की मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बनकटी गांव के 58 वर्षीय सुरेश सिंह बुधवार की शाम को टेम्पो पर सवार होकर पखना बाजार जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर अंडर पास में टेम्पो पलट गया जिसमें सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये व अन्य सवारियां चुटहिल हो गयीं। सुरेश को आनन फानन में फतेहगढ़ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गयी। मृतक के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र राहुल सेना में है और छोटा पुत्र राजन खेती करता है। इस घटना से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.