साहिबगंज, अप्रैल 2 -- टेम्पो पलटने से दो घायल, रेफर बोरियो। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के चतरा धोगड़ा के पास टेम्पो पलटने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गया। घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ से बोरियो की ओर आ रही टेम्पो संतुलन खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं उसपर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में जस्कुटी वृंदावन के सुशील हांसदा(25) एवं बोआरीजोर थाना के महुआकोल की ताला मय मरांडी (45) हैं। दुघर्टना के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। बोरियो पुलिस घटना स्थल से टेम्पो को जब्त कर थाना लायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.