टेम्पो पलटने से तीन लोग घायल
दरभंगा, जून 24 -- तारडीह। ठीकागाछी गांव के पास बुधवार को पानी से भड़े गड्ढे में टेम्पो चले जाने से टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में टेम्पो में सवार तीन लोग रमण दास, बौकू दास ,चलितर दास , घायल हो गए। सभी घायलो का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहे थे। गंभीर रूप से घायल चलितर दास को डीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल रमण दास ने बताया कि अपने घर खड़रख गांव से तुमौल जा रहा था कि अचानक टेम्पो के चक्के गंड्डे मे जाते ही ठीकागाछी गांव के पास असंतुलित होकर टेम्पोपलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.