अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-रानीगंज अररिया कॉलेज से आगे कोसी पुल के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। जबकि टेम्पो सवार आधा दर्जन लोग आंशिक रूप से घायल हो गये। इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई, वही गंभीर रूप घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। मृतक 65 वर्षीय बुजुर्ग आरिफ हुसैन, डुमरिया, रानीगंज का रहनेवाला था। मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज से अररिया आ रही टेंपो पर आधा दर्जन लोग सवार थे। इसी दौरान अररिया कॉलेज के पास कोसी पुल के पास सड़क किनारे गड्ढे में टेम्पो पलट गया। इससे टेंपो में सवार लोग घायल हो गए। मौके चीख पुकार पुकार मच गई। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.