गिरडीह, जनवरी 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय चरघरा मुख्य मार्ग स्थित दासडीह पंचायत के मोहनपुर गांव के पास बुधवार दोपहर टेम्पो पलटने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया । घायल व्यक्ति की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के मेढ़ो गांव निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर सिंह के रुप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों और गांडेय पुलिस की मदद से पुलिस की गाड़ी से घायल व्यक्ति को गांडेय सीएचसी लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मेढ़ो गांव निवासी रामेश्वर सिंह टेम्पों में सवार होकर साप्ताहिक हाट करने गांडेय जा रहे थे । टेम्पो में चालक और रामेश्वर सिंह बैठे हुए थे। इसी क्रम में मोहनपुर गांव के पास टेम्पो असंतुलित होकर पलट गई जिससे टेम्पो में सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि चालक को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.